Pahadi Cricket
नमस्कार दोस्तों आज हम पहाड़ी क्रिकेट पर बात करने वाले हैं,
उत्तराखंड में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय खेल रहा है यहाँ तो लोग क्रिकेट के लिए कितनी मेहनत करते है, जैसा कि आप निचे दिए गए वीडियो में भी देख सकते है यहाँ बिना किसी सुख सुविधाओं के लोग क्रिकेट खेलने का इंतजाम कर ही लेते है! यह वीडियो ग्राम केलनी, अल्मोड़ा, उत्तराखंड में ली गयी है, यहाँ पहाड़ में लोग क्रिकेट के लिये पिच अपनी खेतों, जंगलो में, आंगन में और जहाँ भी थोड़ी सी जगह मिले वहां बनाते लेते है और बॉल की जगह कपडे या मौजे से बानी बॉल से खेलते है तथा बल्ला भी खुद बनाते है लकड़ी का!
सच में इतनी मुश्किल भरी ज़िन्दगी में भी ये लोग गुज़ारा करना सीख ही लेते है!
जब में अपने गाँव में रहता था तो मैंने भी इसी प्रकार से अपनी ज़िन्दगी पहाड़ो में बितायी और आज भी वो छोटी छोटी बातें याद आती है भले ही हमारे पास इतना कुछ नहीं था लेकिन हम उसमे भी खुश थे!



Comments
Post a Comment